प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इस्राइल के तेल अवीव में इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उनकी मुलाकात बहुत अच्छी रही। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रौद्योगिकी, जल संसाधन प्रबंधन, कृषि और मानव संसाधन विकास में सहयोग बढ़ाने के मुद्दे चर्चा के प्रमुख विषय रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों नेताओं ने क्षेत्र में हो रहे प्रमुख घटनाक्रमों पर भी गहन विचार-विमर्श किया।
इसके बाद, प्रधानमंत्री यरुशलम पहुंचे, जहां वे इस्राइल की संसद को संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की नौ वर्षों में यह दूसरी इस्रराइल यात्रा है।
प्रधानमंत्री मोदी आज इस्रराइल के दो दिन के दौरे पर तेल अवीव पहुंचे। इस्रराइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने हवाई अड्डे पर बेन्यामिन नेतन्याहू और सारा नेतन्याहू द्वारा स्वागत करने पर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे द्विपक्षीय चर्चाओं में शामिल होने और ऐसे सार्थक परिणाम प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं जो भारत-इस्राइल मित्रता को और मजबूत करेंगे।
नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में कृषि…
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी -20 क्रिकेट श्रृंखला का अंतिम मुकाबला…
अमरीका में प्रतिनिधि सभा ने रूस के अधिकारियों और अर्थव्यवस्था को लक्षित करते हुए व्यापक…
अमरीका के फेडरल रिजर्व ने महंगाई पर काबू पाने के लिए 2023 के बाद पहली…
भारत में चीता संरक्षण कार्यक्रम के चार वर्ष पूरे होने पर देश में चीतों की…
भारत ने तथाकथित पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता…