बिज़नेस

भारत और न्यूजीलैंड ने आज नई दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए

भारत और न्यूजीलैंड ने आज नई दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते – एफटीए पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने की। पिछले साल दिसंबर में अंतिम रूप दिए गए इस समझौते के तहत भारतीय निर्यात को सभी टैरिफ लाइनों पर शत-प्रतिशत शुल्क-मुक्त पहुंच प्रदान की गई है। इससे विभिन्न क्षेत्रों को लाभ होगा। यह समझौता सेवाओं, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पारंपरिक चिकित्सा और निवेश में भी नए अवसर खोलता है। समझौते के तहत, न्यूजीलैंड की 20 अरब डॉलर की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता भारत में औद्योगिक विकास, नवाचार, बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी। इस समझौते के तहत भारत ने डेयरी, कृषि और रत्न तथा आभूषण जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए सुनियोजित सुरक्षा उपायों के माध्यम से अपने मूल हितों की भी दृढ़ता से रक्षा की है।

भारत-न्यूजीलैंड व्यापार मंच को संबोधित करते हुए आज सुबह पीयूष गोयल ने कहा कि एफटीए दोनों देशों के बीच साझा विश्वास को दर्शाता है और द्विपक्षीय आर्थिक व्यापार को दोगुना करने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि यह समझौता अन्य देशों के व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा करेगा, मूल्य श्रृंखलाओं को मजबूत करेगा और आर्थिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करेगा। पीयूष गोयल ने इस बात का उल्‍लेख किया कि भारत का विशाल बाजार, कुशल प्रतिभा, डिजिटल क्षमताएं और विनिर्माण क्षेत्र की ताकतें कृषि-तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा और फिनटेक में न्यूजीलैंड की विशेषज्ञता की पूरक हैं। उन्होंने कहा कि यह समझौता व्यापार, पर्यटन, अनुसंधान तथा विकास, शिक्षा, नवाचार और सेवा क्षेत्र को लाभ पहुंचाकर किसानों, उद्यमियों, विद्यार्थियों, महिलाओं और नवप्रवर्तकों के लिए विभिन्न अवसर पैदा करेगा। पीयूष गोयल ने कहा कि यह समझौता आधुनिक कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देगा, सुव्यवस्थित निर्यात के माध्यम से इस क्षेत्र में भारतीय व्यवसायों के लिए द्वार खोलेगा और युवाओं को वैश्विक स्तर पर सीखने, काम करने और विकास करने के विकल्प प्रदान करेगा।

Editor

Recent Posts

इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में 14 लोग मारे गए

इस्राएल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में 14 लोग मारे गए हैं। इस्राएल और…

44 मिनट ago

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल प्रदेश की पांच की दिन की यात्रा पर आज शिमला पहुंची

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल प्रदेश की पांच की दिन की यात्रा पर आज शिमला पहुंची।…

47 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंधों की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंधों…

3 घंटे ago

सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं।…

3 घंटे ago