भारत और पाकिस्तान ने आज परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं पर हमला निषेध समझौते के अंतर्गत परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान किया। यह सूची नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से साझा की गई। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि समझौते के अनुसार, दोनों देश प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को एक-दूसरे को परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की जानकारी देते हैं। इस समझौते पर 31 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षर किए गए थे और यह 27 जनवरी 1991 से लागू हुआ था। दोनों देशों के बीच इस प्रकार की सूचियों का यह लगातार 35वां आदान-प्रदान है।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…