insamachar

आज की ताजा खबर

U-19 Asia Cup cricket
खेल

U-19 एशिया कप के क्रिकेट फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान आमने-सामने

ओमान के मस्कत में अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में आज भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सवेरे 10 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। भारत रिकॉर्ड नौवीं बार खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेगा। मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश करेगा।

सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान पर आठ विकेट से और पाकिस्तान ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। ग्रुप चरण में भारत, पाकिस्तान ने तीन विकेट से हार गया था। पिछले टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर अंडर-19 एशिया कप खिताब जीता था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *