insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

भारत और सऊदी अरब ने वर्ष 2027 की हज यात्रा के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत और सऊदी अरब ने वर्ष 2027 की हज यात्रा के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अंतर्गत एक लाख 75 हजार 25 भारतीय हज यात्रा कर सकेंगे।

सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर गए अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जेद्दा में सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री तौफीक बिन फौज़ान अल-रबिया के साथ बैठक के बाद समझौते पर हस्ताक्षर किए।

दोनों मंत्रियों ने हज-2027 की तैयारियों की समीक्षा की और बेहतर तालमेल तथा जरूरी सुविधाओं पर चर्चा की। उन्होंने भारतीय हज यात्रियों की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *