insamachar

आज की ताजा खबर

बिज़नेस मुख्य समाचार

भारत और अमेरिका ने नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में पैक्स सिलिका घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए

भारत और अमेरिका ने आज नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में पैक्स सिलिका घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए। यह घोषणापत्र महत्वपूर्ण खनिजों और सेमीकंडक्‍टर के उत्पादन तथा तेजी से विकसित हो रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करेगा। इससे सुरक्षित और मजबूत वैश्विक सिलिकॉन और प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण हो सकेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत का लक्ष्य सेमीकंडक्‍टर और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों में अग्रणी भूमिका निभाना है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत के प्रतिभाशाली इंजीनियर सबसे जटिल और उन्नत दो नैनोमीटर चिप्स डिजाइन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्‍टर उद्योग को 10 लाख से अधिक प्रतिभाशाली लोगों की आवश्यकता है और यह जरूरत देश के भीतर ही पूरी हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 315 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्र चिप डिजाइन कर रहे हैं।

इस अवसर पर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि व्यापार समझौते से लेकर पैक्स सिलिका और रक्षा सहयोग तक, दोनों देशों के बीच सहयोग के अवसर बढे हैं।

सर्जियो गोर ने कहा कि ‘पैक्स सिलिका’ का उद्देश्य बाध्यकारी निर्भरताओं को विश्वसनीय औद्योगिक साझेदारियों से बदलना है। यह समझौता मुक्त बाजारों को सशक्त बनाता हैं। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी वैश्विक स्तर पर विश्वसनीय एआई को आगे बढ़ाने का प्रयास करती है। अमेरिका के राजदूत ने कहा कि शांति से ही शक्ति प्राप्त होती है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *