insamachar

आज की ताजा खबर

India and the US have initiated high-level talks to advance the proposed bilateral trade agreement.
Current Affairs बिज़नेस

भारत और अमरीका ने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए उच्च-स्तरीय वार्ता शुरू की

भारत और अमरीका ने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए उच्च-स्तरीय वार्ता शुरू की है। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कल नई दिल्‍ली में अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर और भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की।

दोनों पक्ष, 24 जुलाई से पहले एक अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि इसी तारीख को व्यापारिक साझेदारों से होने वाले आयात पर अमरीका का अस्थायी 10 प्रतिशत टैरिफ समाप्‍त होने वाला है। 20 फरवरी को अमरीकी सुप्रीम कोर्ट ने व्यापक टैरिफ को रद्द कर दिया था। इसके बाद अमरीकी प्रशासन ने सभी देशों पर 24 फरवरी से 150 दिनों के लिए 10 प्रतिशत का अस्थायी टैरिफ लगाया था। द्विपक्षीय व्यापार तनाव कम होने के बाद, अमरीका ने ज़्यादातर भारतीय सामानों पर जवाबी टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया और पहले से लगे 25 प्रतिशत पेनल्टी टैरिफ को हटा दिया। भारत ने भी अमरीका के कई औद्योगिक और कृषि उत्पादों पर टैरिफ कम करने या समाप्‍त करने का प्रस्ताव दिया था, जिनमें सूखे डिस्टिलर अनाज, पशुओं के चारे के लिए लाल ज्वार, ट्री नट्स, फल, सोयाबीन तेल, वाइन और स्पिरिट्स आदि शामिल हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *