भारत और टोगो ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का पहला दौर कल और आज टोगो के लोम में आयोजित हुआ। दोनों पक्षों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत की और बहुपक्षीय मंचों पर अपना सहयोग बढ़ाने पर सहमति प्रकट की।
भारत ने टोगोलेस गणराज्य को 1960 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद मान्यता दी थी। यह चर्चा दक्षिण-दक्षिण सहयोग की भावना में विकास सहयोग और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने पर केंद्रित थी। टोगो में द्विपक्षीय व्यापार और भारतीय निवेश लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2022-23 के दौरान द्विपक्षीय व्यापार 6 दशमलव 58 बिलियन डॉलर दर्ज किया गया। शीर्ष 10 प्रमुख भारतीय व्यावसायिक कंपनियां टोगो में कुल चार हजार से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार देती हैं।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…