भारत

भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो ने फार्मास्यूटिकल्स सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल शाम पोर्ट ऑफ स्पेन के प्रतिष्ठित रेड हाउस में त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ व्यापक वार्ता की। दोनों देशों ने बुनियादी ढांचे और फार्मास्यूटिकल्स सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

विदेश मंत्रालय में दक्षिण देशों के मामलों की सचिव नीना मल्‍होत्रा ने कहा है कि भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच हुए समझौतों से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, खेल और शैक्षिणिक जगत में साझेदारी अधिक प्रगाढ़ होगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने कई घोषणाएं कीं। इनमें भारतीय प्रवासियों की छठी पीढ़ी तक के सदस्यों को ओ.सी.आई. सुविधा का विस्तार शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन में त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस ऐतिहासिक संबोधन में श्री मोदी ने कहा कि विकासशील देशों की आवाज़ हाशिये पर है और भारत अपने सहयोगियों के साथ मिलकर साउथ को उच्च मंच पर उसका उचित स्थान दिलाने के लिए काम करेगा। हमारी संवाददाता ने बताया है कि प्रधानमंत्री का त्रिनिदाद और टोबैगो का दौरा कई मायनों में महत्‍वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री के दौरे के दूसरे दिन दो महत्वपूर्ण गतिविधियों रही। पहला था 6 महत्वपूर्ण एमओयूज़ पर हस्ताक्षर और दूसरा संसद के संयुक्त सत्र का प्रधानमंत्री द्वारा ऐतिहासिक संबोधन। प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र को सिर्फ एक प्रणाली नहीं बल्कि जीवन का तरीका बताया और त्रिनिदाद और टोबैगो की रेड हाउस को बहादुरी का प्रतीक बताया।

“उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में त्रिनिदाद टोबैगो के समर्थन की भी सराहना करी। इसके बाद दोनों देशों के नेताओं ने छह एमओयूज़ का आदान प्रदान किया, जिसमें शामिल रहे राजनीति के प्रशिक्षण, खेल, आईसीसीआर की स्थापना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सुलभ फार्मा। साथ ही यह भी घोषणा की गई कि भारत 2000 लैपटॉप त्रिनिदाद और टोबैगो के छात्रों को प्रदान करेगा। दिन की शुरुआत में प्रधानमंत्री को त्रिनिदाद टोबैगो को सबसे बड़े नागरिक सम्मान आर्डर ऑफ़ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो से सम्मानित किया गया। कल ओसीआई विस्तार की घोषणा भारतीय प्रवासी समुदाय के सम्मान के साथ आरंभ हुआ यह दौरा दूसरे दिन के अंत तक एक तरीके से व्यापक रूप से सफल रहा है।

Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

5 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

5 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

7 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

11 घंटे ago