भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, “द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो” से सम्मानित

त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, “द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो” प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के “द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो” से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता बन गए हैं। यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 25वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान “द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो” से सम्मानित किए जाने पर मैं आपका आपकी सरकार और आपके लोगों का हृदय से बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान हमारे दोनों देशों की साश्वत और गहन मित्रता का प्रतीक है। मैं इस सम्मान को 140 करोड़ भारतवासियों की ओर से एक साझागौरव के रूप में स्वीकार करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “इस सम्मान का पहली बार किसी फॉरेन लीडर को दिया जाना हमारे विशेष संबंधों की गहराई को दर्शाता है। यह संबंध हमारे साझा इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित है। 180 साल पहले भारत से जो लोग यहां आए थे उन्होंने हमारी मित्रता की नींव रखी थी, भले ही उनके हाथ खाली थे लेकिन उनके मन भारतीय सभ्यता संस्कृति और विविधता से समृद्ध थे, उन्होंने आपसी सौहार्द्र और सद्भाव के जो बीज बोए थे वह आज त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रति साकार हो रहे हैं…”

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

6 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

7 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

7 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

7 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

7 घंटे ago