अंतर्राष्ट्रीय

भारत और अमेरिका इस सप्ताह द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा करेंगे; प्रारंभिक चरण के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए

भारत और अमेरिका इस सप्‍ताह द्विपक्षीय व्‍यापार समझौते पर चर्चा करेंगे। दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्‍यापार समझौते के पहले हिस्‍से की संदर्भ शर्तो पर कल हस्‍ताक्षर किए। नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में वाणिज्‍य और उद्योग सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि दोनों पक्ष परस्‍पर लाभकारी, बहुक्षेत्रीय द्विपक्षीय व्‍यापार समझौते की दिशा में मोटे तौर पर एक सहमति तक पहुंच चुके हैं। जिसका लक्ष्य 2025 तक इसके पहले चरण को अंतिम रूप देना है।

उन्‍होंने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए मौजूदा शुल्‍क के मद्देनज़र भारत के लिए चिंताए और अवसर दोनों पैदा हुए हैं। सुनील बर्थवाल ने कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ व्‍यापार उदारीकरण का मार्ग अपनाया है। उन्‍होंने कहा कि इससे दोनों देशों के लिए बहुत से अवसर सृजित होंगे। सुनील बर्थवाल ने कहा है कि अगले पांच वर्षों में अमेरिका के साथ भारत का व्‍यापार बढ़कर पांच सौ अरब डॉलर तक पहुचंने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

2 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

2 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

2 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

2 घंटे ago

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया, वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया

बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्‍ल्‍यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…

5 घंटे ago

मार्च में वस्तु और सेवा कर संग्रह 8 दशमलव 8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया

इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…

5 घंटे ago