भारत और उज्बेकिस्तान ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े खतरों और चुनौतियों से निपटने में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। नई दिल्ली में कल भारत और उज्बेकिस्तान के बीच आतंकवाद रोधी संयुक्त कार्य समूह की दसवीं बैठक हुई।
बैठक में वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर आतंकवादी संगठन से उत्पन्न खतरों पर चर्चा की गई। दोनों देशों ने कट्टरपंथ और उग्रवाद पर रोक लगाने, आतंकवाद को मिलने वाली आर्थिक मदद रोकने, आतंकवादी गतिविधियों में तकनीक के दुरुपयोग और संगठित अपराध तथा आतंकवाद के बीच संबंधों से निपटने पर विचार साझा किए। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने खुफिया जानकारी साझा करने, क्षमता बढ़ाने और बेहतर तरीकों के आदान–प्रदान के जरिए आतंकवाद विरोधी सहयोग मजबूत करने पर भी चर्चा की। इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र, शंघाई सहयोग संगठन के क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी ढांचे और यूरेशियन ग्रुप जैसे बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। बैठक की सह–अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्रालय में आतंकवाद विरोधी मामलों के अतिरिक्त सचिव डॉ. सुहेल एजाज खान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अधिकारी पिरिमकुलोव गुलोमजोन शोद्मोनकुलोविच ने की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 को संबोधित किया। देश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पुरानी विश्व व्यवस्था वैश्विक चुनौतियों का सामना करने…
तिब्बत में कल शाम रिएक्टर पैमाने पर 7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से करीब…
उत्तर प्रदेश में 11, बिहार में आठ, महाराष्ट्र में पांच और कर्नाटक में विधान परिषद…
एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने धान की पराली…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ‘मेबैक एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा ‘सहृदय हेल्थ केयर…