उत्तर प्रदेश में 11, बिहार में आठ, महाराष्ट्र में पांच और कर्नाटक में विधान परिषद चार सीट के लिए मतदान शुरू हो गया है। परिणाम 27 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।
उत्तर प्रदेश कि पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है। पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हो रहे इन चुनावों में आज 152 उम्मीदवारों का भाग्य तय होगा। मतदान 2,697 मतदान केंद्रों पर हो रहा है, जहां कुल 14,81,310 मतदाता हैं और वोटिंग इलेक्ट्रॉनिक मशीनों से नहीं बल्कि मतपत्रों के माध्यम से हो रही हैं। कानपुर शहर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर राज्य के कुल 75 जिलों में से 72 जिलों में आज मतदान हो रहा है। विधानसभा चुनावों से पहले, इस चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है, क्योंकि दोनों ने सभी 11 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। हालांकि, कुछ सीटों पर निर्दलीय और बागी उम्मीदवार दोनों पार्टियों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।
उधर बिहार की आठ विधान परिषद की सीटों के लिए भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। कुल पांच लाख 32 हजार से अधिक मतदाता 150 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान के लिए संबंधित जिलों में प्रखंड स्तर पर 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में चार लाख 92 हजार से अधिक, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 40 हजार से अधिक मतदाता हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शामिल हैं। चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 को संबोधित किया। देश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पुरानी विश्व व्यवस्था वैश्विक चुनौतियों का सामना करने…
तिब्बत में कल शाम रिएक्टर पैमाने पर 7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से करीब…
भारत और उज्बेकिस्तान ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े खतरों और चुनौतियों से निपटने…
एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने धान की पराली…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ‘मेबैक एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा ‘सहृदय हेल्थ केयर…