भारत और उज़्बेकिस्तान ने कल नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान महत्वपूर्ण खनिजों, खनन, व्यापार, ऊर्जा, अवसंरचना, रक्षा और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का फैसला किया। उज़्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान यह बैठक हुई।
विदेश नीति के मुद्दों पर डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान का आतंकवाद, उग्रवाद और मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने पर समान दृष्टिकोण है।
हम इस बात की सराहना करते हैं कि उज़्बेकिस्तान की सरकार और वहाँ के लोगों ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से निपटने के लिए दृढ़ रुख अपनाया है। आपकी अपनी चुनौतियाँ और आपके अपने अनुभव हैं, लेकिन हम जानते हैं कि हम दोनों ने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाई है।
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…