insamachar

आज की ताजा खबर

India and Uzbekistan have decided to strengthen cooperation in the sectors of critical minerals, mining, trade, energy, infrastructure, defense, and education.
भारत

भारत और उज़्बेकिस्तान ने महत्वपूर्ण खनिजों, खनन, व्यापार, ऊर्जा, अवसंरचना, रक्षा और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का फैसला किया

भारत और उज़्बेकिस्तान ने कल नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान महत्वपूर्ण खनिजों, खनन, व्यापार, ऊर्जा, अवसंरचना, रक्षा और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का फैसला किया। उज़्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान यह बैठक हुई।

विदेश नीति के मुद्दों पर डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान का आतंकवाद, उग्रवाद और मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने पर समान दृष्टिकोण है।

हम इस बात की सराहना करते हैं कि उज़्बेकिस्तान की सरकार और वहाँ के लोगों ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से निपटने के लिए दृढ़ रुख अपनाया है। आपकी अपनी चुनौतियाँ और आपके अपने अनुभव हैं, लेकिन हम जानते हैं कि हम दोनों ने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाई है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *