जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की तूफानी गेंदबाजी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन 295 रन से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के साथ पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।
भारत के 534 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया बुमराह (42 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (51 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 58.4 ओवर में 238 रन पर ढेर हो गया।
बुमराह और सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष और मध्य क्रम को ध्वस्त किया जिसके बाद वाशिंगटन सुंदर (48 रन पर दो विकेट), नितीश कुमार रेड्डी (21 रन पर दो विकेट) और हर्षित राणा (69 रन पर एक विकेट) ने निचले क्रम को समेटा। राणा और रेड्डी इस मैच में पदार्पण कर रहे थे।
ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे ट्रेविस हेड ने सर्वाधिक 89 रन बनाए। उन्होंने स्टीव स्मिथ (17) के साथ पांचवें विकेट के लिए 62 और मिचेल मार्श (47) के साथ छठे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की लेकिन ऑस्ट्रेलिया को हार से नहीं बचा पाए।
यह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जबकि एशिया के बाहर दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट' आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र…
रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद…
स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय…
केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन और विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित…
कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड…
रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बना ली है। रूस…