भारत

संसद के दोनों सदनों की बैठक दिनभर के लिए स्‍थगित

अडाणी ग्रुप के खिलाफ रिश्‍वत के आरोपों और अन्‍य मुद्दो को लेकर विपक्ष के हंगामे को देखते हुए ससंद के दोनों सदनों की बैठक दिनभर के लिए स्‍थगित कर दी गई।

शीतकालीन सत्र के पहले दिन प्रथम स्‍थगन के बाद 11 बजकर 45 मिनट पर जैसे ही राज्‍यसभा की बैठक फिर शुरू हुई तो सभापति जगदीप धनखड ने विपक्षी सदस्‍यों से अपील की कि वे सदन की बैठक सामान्‍य रूप से चलने दें। लेकिन, शोर-शराबा जारी रहने को देखते हुए उन्‍होंने सदन की बैठक दिनभर के लिए स्‍थगित कर दी।

इससे पहले सभापति जगदीप धनखड ने अडानी ग्रुप के खिलाफ कथित रिश्‍वत के आरोपों और अन्‍य मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसदों द्वारा दिए गए स्‍थगन प्रस्‍ताव को नामंजूर कर दिया। सभापति ने कहा कि ये नोटिस अध्‍यक्ष द्वारा इस बारे में पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं हैं। उन्‍होंने कहा कि संसद का यह सत्र संविधान पारित किए जाने के 75वें वर्ष में आयोजित किया जा रहा है। उन्‍होंने सदस्‍यों से अपील की कि वे इस महत्‍वपूर्ण अवसर पर लोगों की भावनाओं को पूरा करने के लिए सर्वोच्‍च मानकों का परिचय दें।

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अडानी मुद्दे पर बोलने की कोशिश की, लेकिन उन्‍हें अनुमति नही दी गई। इसके बाद कांग्रेस, वामदलों, डीएमके, आरजेडी, आप और अन्‍य सदस्‍य शोर मचाने लगे जिसे देखते हुए सदन की कार्यवाही 11 बजकर 45 मिनट तक के लिए स्‍थगित कर दी गई।

लोकसभा में प्रथम स्‍थगन के बाद दोपहर 12 बजे संदन की बैठक जब फिर शुरू तो कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके और अन्‍य सदस्‍यों ने एक बिजनेस घराने के खिलाफ रिश्‍वत के आरोपों सहित विभिन्‍न मुद्दों पर शोर मचाना शुरू कर दिया। इन मुद्दों में उत्‍तर प्रदेश के संभल में कथित हिंसा का मुद्दा भी शामिल था। शोर-शराबे की बीच अध्‍यक्ष ने सदन की बैठक दिन भर के लिए स्‍थगित कर दी।

Editor

Recent Posts

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…

11 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…

11 घंटे ago

विदेश मंत्रालय ने कहा – अमरीका के PERM आवेदनों पर लगाए गए प्रतिबंध से मौजूदा एच-1 बी वीजा की वैधता प्रभावित नहीं होगी

अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…

11 घंटे ago

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने मौजूदा अल नीनो के और तीव्र होने की आशंका जताई

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…

11 घंटे ago

सुरक्षा कारणों से दिल्ली-एनसीआर में आज रात 9 बजे से कल तक 57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…

11 घंटे ago

नई दिल्ली और निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक पहुँचने वाली सभी ट्रेनें रद्द

रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…

11 घंटे ago