एशिया कप टी-ट्वेंटी क्रिकेट के ग्रुप ए मैच में कल भारत ने यू.ए.ई. को 9 विकेट से हरा दिया। यह मैच टी-ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय इतिहास में चौथा सबसे कम समय में पूरा होने वाला मुकाबला रहा। पूरे मैच में सिर्फ 106 गेंदे डाली गईं। 58 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत ने केवल 27 गेंदों में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल 20 रन बनाकर नाबाद रहे। कुलदीप यादव ने चार, विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आज ग्रुप बी में बांग्लादेश और हांगकांग आमने-सामने होंगे। अबू धाबी में यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा।
उत्तर रेलवे छठ पर्व के लिए ने कल से दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई, 2026 को देश में सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं…
संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने इंडिगो के सहयोग से डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण आयोजित…
अमरीका में दीपावली को अवकाश घोषित करने के लिए सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में दीपावली…
दिल्ली ने अपनी नदी-आधारित पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया…
भारत ने जलवायु बहुपक्षवाद और समानता एवं साझा लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों तथा संबंधित क्षमताओं (सीबीडीआर-आरसी)…