भारत

ISRO ने लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान तकनीक के हस्‍तांतरण और इसे वाणिज्यिक स्‍तर पर ले जाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बीच लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान- एस.एस.एल.वी. तकनीक के हस्तांतरण के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इसरो द्वारा विकसित, एस.एस.एल.वी. एक त्वरित, प्रक्षेपण यान के रूप में डिज़ाइन किया गया है जिसका औद्योगिक उत्पादन के लिए विस्तार किया जा सकता है। इसका उद्देश्य छोटे उपग्रहों के प्रक्षेपण के वैश्विक बाजार में हिस्‍सेदारी बढ़ाना है।

इसरो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह समझौता देश के अंतरिक्ष क्षेत्र के सुधारों की दिशा में बडा कदम है, जो एस.एस.एल.वी. के वाणिज्यिक विस्‍तार का मार्ग प्रशस्त करता है। इसकी सफल तैनाती से भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और साथ ही घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर छोटे उपग्रहों की प्रक्षेपण सेवाओं की बढती मांग को पूरा किया जा सकेगा।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

60 मिनट ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

1 घंटा ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

1 घंटा ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

2 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

2 घंटे ago