मुख्य समाचार

भारत ने ICC टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान को छह रन से हराया

भारत के मात्र 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम जसप्रीत बुमराह (14 रन पर तीन विकेट) और हार्दिक पंड्या (24 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 113 रन ही बना सकी। अक्षर पटेल (11 रन पर एक विकेट) और अर्शदीप सिंह (31 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया। मोहम्मद सिराज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 19 रन दिए लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान (31) शीर्ष स्कोरर रहे। उनके अलावा हालांकि कोई बल्लेबाज 15 रन के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम एक समय 14 ओवर में तीन विकेट पर 80 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन इसके बाद गेंदबाजों ने वापसी करते हुए भारत को जीत दिला दी।

भारत इससे पहले नसीम शाह (21 रन पर तीन विकेट) और हारिस राउफ (21 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गया। मोहम्मद आमिर ने 23 रन देकर दो विकेट हासिल किए जबकि शाहीन शाह अफरीदी (29 रन पर एक विकेट) ने एक विकेट चटकाया। भारत की ओर से पंत ने 31 गेंद में छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 42 रन बनाए। उनके अलावा अक्षर पटेल (20) और कप्तान रोहित शर्मा (13) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। भारत ने अंतिम सात विकेट सिर्फ 30 रन जोड़कर गंवाए।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

11 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

12 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago