भारत ने कल पहले टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में मेजबान श्रीलंका को 43 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैच की श्रंखला में एक-शून्य की बढत ले ली है।
नए हेड कोच गौतम गंभीर और नए कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में खेलते हुए, भारत ने श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय टी2-0 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर दो सौ तेरह रन बनाए। जिसमें सूर्यकुमार यादव ने 58 रनों की तेज पारी खेली।
जवाब में, श्रीलंका का शीर्ष क्रम चौदहवें ओवर तक अच्छी फॉर्म में दिखाई दिया। लेकिन फिर श्रीलंकाई बल्लेबाजी 170 रनों पर ढेर हो गई। सूर्यकुमार यादव को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
श्रखला का दूसरा मैच आज शाम सात बजे से खेला जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…