क्षेत्रीय समूह ‘कोलंबो प्रोसेस’ की 2003 में स्थापना के बाद पहली बार भारत इसका अध्यक्ष बना है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। ‘कोलंबो प्रोसेस’ क्षेत्रीय सलाहकार मंच है और एशिया के 12 देश इसके सदस्य हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में बताया, ‘‘सुरक्षित, व्यवस्थित और कानूनी प्रवास को बढ़ावा देना। भारत ने कोलंबो प्रोसेस की स्थापना के बाद पहली बार 2024-26 के लिए इसकी अध्यक्षता संभाली है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कोलंबो प्रोसेस दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रवासी श्रमिक मूल देशों की एक क्षेत्रीय परामर्श प्रक्रिया है। यह विदेशी रोजगार पर सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।’’
भारतीय पिकलबॉल संघ ने 2026 पिकलबॉल विश्व कप के लिए भारतीय दल की घोषणा कर…
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और उल्लास- नए भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत निर्धारित वयस्क साक्षरता…
दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में सक्रिय हो गया है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तरी अरब…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज द्वारा आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन एसी से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के बीच आज मेलबर्न में तीसरी…