बिज़नेस

मर्कोसुर-भारत व्यापार समझौते को और प्रगाढ बनाने के लिए भारत-ब्राजील संयुक्त घोषणा

ब्राजील के उपराष्ट्रपति और विकास, उद्योग, व्यापार और सेवा मंत्री गेराल्डो अल्कमिन और भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दोनो पक्षों के बीच 16 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में बैठक के अवसर पर, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, अपने मौजूदा अधिमान्य व्यापार समझौते को प्रगाढ करने में भारत और मर्कोसुर सदस्य देशों की रुचि का स्वागत किया।

भारत और मर्कोसुर के बीच 17 जून 2003 को हस्ताक्षरित रूपरेखा समझौते को याद करते हुए, जिसका उद्देश्य संबंधों को मजबूत करना और विश्व व्यापार संगठन के नियमों और अनुशासनों के अनुरूप व्यापार के विस्तार को बढ़ावा देना था, उन्होंने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि:

  • समझौते का विस्तार व्यापक होना चाहिए, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार के एक महत्वपूर्ण हिस्से को शुल्क वरीयताओं से लाभान्वित करना हो;
  • समझौते के विस्तार में व्यापार और आर्थिक साझेदारी से संबंधित शुल्क और गैर-शुल्क दोनों मुद्दों को शामिल किया जाना चाहिए;
  • वार्ता प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए निजी क्षेत्र और अन्य हितधारकों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा दिया जाना चाहिए;
  • इस पहल में अगला कदम पक्षों के बीच एक तकनीकी संवाद की स्थापना होना चाहिए, जिसमें विस्तार के दायरे को परिभाषित करने के उद्देश्य से, पीटीए के अनुच्छेद 23 के अंतर्गत गठित संयुक्त प्रशासन समिति की बैठक शीघ्र पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर आयोजित करना शामिल है;
  • पक्षों को वार्ता शुरू होने के एक वर्ष के भीतर वार्ता को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए।

इसके अतिरिक्त, ब्राजील पक्ष ने संकेत दिया कि वह समझौते को पर्याप्त, तीव्र और पारस्परिक रूप से लाभकारी रूप से प्रगाढ बनाने के लिए अपने मर्कोसुर साझेदारों के साथ समन्वित तरीके से काम करेगा।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

11 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

11 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

11 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

11 घंटे ago