अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान से अवैध कब्ज़े वाले क्षेत्रों, विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर में मानवाधिकारों का गंभीर उल्‍लंघन बंद करने को कहा

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि पर्वतानेनी हरीश ने पाकिस्‍तान से कहा है कि वह जम्‍मू-कश्‍मीर के अपने अवैध कब्‍जे वाले इलाकों में मानवाधिकारों का गंभीर उल्‍लंघन बंद करे। उन्‍होंने कल 80वें संयुक्‍त राष्‍ट्र दिवस के अवसर पर आयोजित खुली बहस के दौरान संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए यह बात कही।

पर्वतानेनी हरीश ने दोहराया कि जम्‍मू-कश्‍मीर हमेशा ही भारत का अभिन्‍न और अविभाज्‍य अंग रहेगा। उन्‍होंने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर के लोगों ने समय की कसौटी पर खरी उतरीं देश की लोकतांत्रिक परम्‍पराओं और संवैधानिक रूपरेखा के अनुरूप अपने मौलिक अधिकारों का इस्‍तेमाल किया है।

पर्वतानेनी हरीश ने संपूर्ण विश्‍व को एक परिवार मानते हुए वसुधैव कुटुम्बकम के प्रति देश की प्रतिबद्धता पर बल दिया, जिसमें सभी के लिए न्‍याय, गरिमा और समृद्धि सुनिश्चित होती है।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

11 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

11 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

11 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

11 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

12 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

15 घंटे ago