भारत

भारत-चीन सीधी उड़ानें और सीमा व्यापार पुन: शुरू करने पर सहमत हुए; सीमा पर शांति के लिए कार्य समूह गठित करने का भी निर्णय

भारत और चीन सीधी उड़ान सेवा बहाल करने और हवाई सेवा समझौते को अंतिम रूप देने पर सहमत हो गए हैं। चीन के विदेश मंत्री वांग यी और विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर के बीच कल नई दिल्ली में इस पर सहमति बनी। बैठक में, दोनों पक्षों ने साझा हित के आपसी, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और चीन के बीच स्थिर और रचनात्‍मक संबंध से क्षेत्रीय और वैश्विक स्‍तर पर शांति और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। उन्‍होंने भारत-चीन सीमा पर शांति और सद्भाव बनाए रखने और सीमा विवाद के परस्पर स्वीकार्य समाधान पर बल दिया है। प्रधानमंत्री ने कल चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ नई दिल्‍ली में बैठक की।

चीन के विदेशमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को चीन के राष्‍ट्रपति षी चिनफिंग का संदेश और तियानचिन में प्रस्तावित शंघाई शिखर सम्‍मेलन के लिए निमंत्रण सौंपा।

दोनों पक्षों ने विभिन्‍न आधिकारिक द्विपक्षीय वार्ता तंत्रों और आदान-प्रदानों को फिर से शुरू करने पर सहमति जताई है। इसके तहत सीमा परिसीमन के आरंभिक सफलता का पता लगाने के लिए एक विशेष समूह गठित होगा। दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शान्ति और सौहार्द बनाए रखने तथा सीमा प्रबंधन को प्रभावी रूप से आगे बढाने के लिए परामर्श और समन्‍वय कार्य तंत्र के तहत कार्य समूह स्‍थापित करने का निर्णय लिया है। इस समझौते के तहत लोागों के बीच आदान-प्रदान पर भारत-चीन उच्‍च स्‍‍तरीय तंत्र की तीसरी बैठक अगले वर्ष भारत में आयोजित की जाएगी। दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में सीमा निर्धारण में शीघ्रता से प्रगति की संभावना तलाशने के लिए एक विशेषज्ञ समूह गठित करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने सीमा-पार नदियों के सहयोग पर विचार-विमर्श किया और भारत-चीन विशेषज्ञ तंत्र के पूर्ण रूप से पालन और संबंधित समझौता ज्ञापनों के नवीनीकरण पर संवाद जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

Editor

Recent Posts

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन…

1 घंटा ago

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.88 अरब डॉलर बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के पार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान चार अरब 88…

1 घंटा ago

इस्पात, लौह अयस्क और उर्वरक यातायात में मजबूत वृद्धि से भारतीय रेल को फरवरी में 14,571 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व प्राप्त हुआ

भारतीय रेल कोयला, इस्पात, उर्वरक, सीमेंट, अनाज और कंटेनर जैसी आवश्यक वस्तुओं के कुशल परिवहन…

1 घंटा ago

डीजीसीए ने जेवर में स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमानपत्‍तन (एनआईए) के लिए विमानपत्‍तन लाइसेंस प्रदान किया

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) को उत्तर प्रदेश के…

2 घंटे ago

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे जारी

सिविल सेवा परीक्षा- सीएसई 2025 का अंतिम परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। संघ…

3 घंटे ago