insamachar

आज की ताजा खबर

India criticized Pakistan for politicizing the United Nations platform.
अंतर्राष्ट्रीय भारत

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच का राजनीतिकरण करने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्‍तान के कश्मीर मुद्दा उठाने पर कड़ी आपत्ति व्‍यक्‍त की है। पाकिस्‍तान पर संयुक्‍त राष्‍ट्र मंच का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए भारत ने कहा कि सह-अध्यक्ष के रूप में निष्पक्ष रहने के बजाय पाकिस्‍तान ने पद का दुरुपयोग किया है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने सह-अध्यक्ष के तौर पर पाकिस्‍तान के आचरण की आलोचना की। पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि आसिम इफ्तिखार अहमद की टिप्पणियों के जवाब में पी. हरीश ने जम्मू-कश्मीर पर भारत के लंबे समय से चले आ रहे रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है।

मैं पाकिस्‍तानी पक्ष की टिप्‍पणियों का उल्‍लेख करता हूं। ये हैरान कर देने वाला है कि ऐसे मंच पर, जहां राजनीतिक मुद्दों पर संतुलित और निष्‍पक्ष चर्चा की उम्‍मीद की जाती है, ऐसी बातें कही गईं। मैं दोहराना चाहता हूं कि जम्‍मू-कश्‍मीर, पूर्ण रूप से भारत का घरेलू मामला है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *