खेल

भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेटों से हराकर तीसरी बार ICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी अपने नाम किया

क्रिकेट में, टीम इंडिया ने कल रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। फाइनल मुकाबले में 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने एक ओवर शेष रहते इसे हासिल कर लिया।

कप्तान रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच और न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। न्यूजीलैंड के लिए मिशेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने 2-2 विकेट लिए जबकि काइल जैमीसन और रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट लिया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी करते हुए शानदार शुरुआत की। विश्व के नंबर एक बल्लेबाज शुभमन गिल ने 31 रन बनाये। इसके तुरंत बाद, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को माइकल ब्रेसवेल ने सिर्फ एक रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। रोहित ने इस चैंपियनशिप का अपना पहला अर्धशतक बनाया। श्रेयस अय्यर रन रेट बनाए रखने की कोशिश में रचिन रवींद्र की गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, ब्रेसवेल का शिकार बनने से पहले अक्षर पटेल ने 29 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने भी आउट होने से पहले 18 रनों की तेज पारी खेली। इसके बाद, यह महज औपचारिकता रह गई क्योंकि भारत ने कुछ ही समय में मैच अपने नाम कर लिया और इस तरह एक यादगार जीत हासिल की।

इससे पहले, स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने का विकल्प चुनने वाली न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट पर 251 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल ने 63 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर मैच को संभाला। अंत में माइकल ब्रेसवेल ने 39 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की तेज पारी खेलकर पारी को आगे बढ़ाया। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

6 घंटे ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

6 घंटे ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

6 घंटे ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

19 घंटे ago