केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने 9 मार्च 2025 को आईआईसीसी, यशोभूमि, द्वारका, नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक की गरिमामयी उपस्थिति में ग्रिडकॉन 2025 – अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सह प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) द्वारा 9 से 11 मार्च 2025 तक आयोजित यह कार्यक्रम विद्युत मंत्रालय के संरक्षण में और सीआईजीआरई, इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
ग्रिडकॉन 2025 के उद्घाटन समारोह में दुनिया भर से विद्युत क्षेत्र के पेशेवरों की एक टोली शामिल हुई। समारोह के दौरान पावरग्रिड के सीएमडी आर.के. त्यागी के साथ-साथ मंत्रालय, पावरग्रिड और अन्य विद्युत क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों के निदेशक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
ग्रिडकॉन 2025, बिजली क्षेत्र में उद्योग, उपयोगिताओं, पेशेवरों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य अक्षय ऊर्जा एकीकरण, ग्रिड लचीलापन, परिसंपत्ति प्रबंधन और डिजिटल परिवर्तन के भविष्य को आकार देना है। इसमें 2000 से अधिक सम्मेलन प्रतिनिधि, 150 तकनीकी शोधपत्र, 150 प्रदर्शनी कंपनियाँ, 30 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। “ग्रिड लचीलापन में नवाचार” थीम के साथ सम्मेलन नई प्रौद्योगिकियों, बुनियादी ढांचे और स्मार्ट समाधानों पर ध्यान केंद्रित करेगा जो ऊर्जा उत्पन्न करने, संचारित करने, वितरित करने और उपभोग करने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 को संबोधित किया। देश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पुरानी विश्व व्यवस्था वैश्विक चुनौतियों का सामना करने…
तिब्बत में कल शाम रिएक्टर पैमाने पर 7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से करीब…
भारत और उज्बेकिस्तान ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े खतरों और चुनौतियों से निपटने…
उत्तर प्रदेश में 11, बिहार में आठ, महाराष्ट्र में पांच और कर्नाटक में विधान परिषद…
एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने धान की पराली…