insamachar

आज की ताजा खबर

India defeated New Zealand by 46 runs in the fifth T20 cricket match to win the series 4-1.
खेल मुख्य समाचार

भारत ने पांचवें T20 क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर श्रृंखला 4-1 से जीती

भारत ने पांच टवेंटी-टवेंटी क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पांचवे और अंतिम मैच में न्‍यूजीलैंड को 46 रन से हरा दिया और श्रृंखला चार-एक से अपने नाम कर ली। तिरुवनन्‍तपुरम में कल भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में पांच विकेट पर 271 रन बनाए। ईशान किशन ने सबसे अधिक 103 और कप्‍तान सूर्य कुमार यादव ने 63 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में न्‍यूजीलैंड की पूरी टीम 225 रन पर सिमट गई। ईशान किशन को प्‍लेयर ऑफ द मैच, जबकि कप्‍तान सूर्य कुमार यादव को श्रंखला का सर्वश्रेष्‍ठ खिलाडी घोषित किया गया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *