भारत

भारत ने रूस से तेल आयात का बचाव किया; अमरिका और यूरोपीय संघ की आलोचना को अनुचित और असंगत बताया

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन संघर्ष के बाद रूस से तेल आयात को लेकर अमरीका और यूरोपीय संघ द्वारा भारत को निशाना बनाना पूरी तरह अनुचित और असंगत है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि किसी भी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था की तरह भारत भी अपने राष्‍ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा के लिए सभी आवश्‍यक उपाय करने को स्वतंत्र है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद तेल की पारंपरिक आपूर्ति में व्यवधान आया इसीलिए भारत ने रूस से तेल आयात शुरू किया। मंत्रालय ने कहा कि उस समय अमरीका ने वैश्विक ऊर्जा बाजार की मजबूती और स्थिरता के लिए भारत के आयात का समर्थन किया था। मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि भारत के आयात का उद्देश्‍य भारतीय उपभोक्‍ताओं के लिए निश्चित और सस्‍ती उपलब्‍धता सुनिश्चित करना है और वैश्विक बाजार की अस्थिर स्थिति को देखते हुए ऐसा करना जरूरी है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत की आलोचना करने वाले देश भी रूस के साथ व्‍यापार कर रहे हैं जबकि उनके राष्‍ट्रीय हित के लिए ऐसा करना अनिवार्य भी नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले वर्ष रूस के साथ यूरोपीय संघ का व्‍यापार 67 अरब 50 करोड़ डॉलर मूल्य का था। यह उस वर्ष रूस के साथ भारत के कुल व्‍यापार से कहीं अधिक है। मंत्रालय ने आगे कहा कि यूरोप और रूस के बीच व्‍यापार में केवल ऊर्जा नहीं बल्कि उर्वरक, खनन उत्‍पाद, रसायन, लोहा और इस्‍पात तथा मशीनरी और परिवहन उपकरण भी शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का स्टॉक

भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का…

56 मिनट ago

अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी

अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी हैं।…

1 घंटा ago

केंद्र ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम के अंतर्गत आवेदनों पर निर्णय लेने के लिए दो और अधिकार प्राप्त समितियों का गठन किया

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम – सीएए के तहत भारतीय नागरिकता…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्रालय ने ALH Mk-II (MR) और VL-SHTIL मिसाइलों के लिए 5,083 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने 3 मार्च, 2026 को भारतीय तटरक्षक बल के लिए छह उन्नत हल्के…

2 घंटे ago

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच, एयर इंडिया की पहली उड़ान आज दुबई से नई दिल्ली पहुंची

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच, एयर इंडिया की पहली उड़ान आज दुबई से…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने “आर्थिक विकास बरकरार रखने और मजबूत करने” के विषय पर बजट के बाद आयोजित वेबिनार को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बजट वेबिनार श्रृंखला के द्वितीय सत्र को संबोधित किया जिसका…

5 घंटे ago