अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय दो जहाजों एमटी अल बहिया और एमटी मोम्बासा पर हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की, 30 भारतीय नाविक थे सवार

भारत ने आज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय दो जहाजों, एमटी अल बहिया और एमटी मोम्बासा पर हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने आज सुबह नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास के उप मिशन प्रमुख को तलब किया और इन हमलों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। दोनों जहाजों पर सवार 46 सदस्यीय चालक दल में से 30 भारतीय नाविक थे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि एमटी अल बहिया पर सवार 12 भारतीय नागरिकों में से एक की मृत्यु हो गई है और एक घायल हो गया है। एमटी मोम्बासा पर सवार 18 भारतीय नागरिकों में से नौ घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंत्रालय ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मिशन और दूतावास स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और प्रभावित भारतीय नाविकों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के संपर्क में हैं।

भारत ने नाविकों को निशाना बनाकर किए गए इन हमलों और हिंसा की कड़ी निंदा की है। इससे होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध और सुरक्षित नौवहन बाधित हुआ है। भारत ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में हमलों की दोबारा शुरुआत और शत्रुता बढने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। साथ ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए हिंसा को तत्काल रोकने और संवाद तथा कूटनीति की ओर लौटने का आह्वान किया है। बयान में कहा गया है कि क्षेत्र में व्‍यापारिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए ताकि क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में निर्बाध नौवहन और व्‍यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

Editor

Recent Posts

लक्ष्य सेन ने जापान में कुमामोटो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता

भारत के लक्ष्य सेन ने जापान में कुमामोतो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरूष सिंग्लस का…

52 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 15 नवंबर 2021 को जनजातीय गौरव दिवस शुरू होने के बाद से यह दिवस राष्ट्रीय उत्सव बन गया है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 15 नवंबर 2021 को जनजातीय गौरव दिवस शुरू…

54 मिनट ago

भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराया और सीरीज़ 3-1 से जीती

न्यूज़ीलैंड के तौरंगा में माउंट मौनगानुई के बे ओवल में खेले गए 5वें वनडे मैच…

59 मिनट ago

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोक सभा अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु; उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी;…

1 घंटा ago

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के कल शाम तक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के कल शाम तक चक्रवाती तूफान में…

7 घंटे ago

CCI ने रसमलाई लिमिटेड द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड की कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने रसमलाई लिमिटेड द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड…

7 घंटे ago