भारत ने बांग्लादेश से आग्रह किया है कि वह अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए। कल नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश के साथ हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर खतरों और लक्षित हमलों के मामलों को लगातार दृढ़ता से उठाया है।
उन्होंने कहा कि इस बारे में भारत की स्थिति स्पष्ट है कि अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस्कॉन विश्व स्तर पर सामाजिक सेवा से जुड़ा प्रतिष्ठित संगठन है। चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बारे में उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रियाएं चल रही हैं। भारत को उम्मीद है कि ये प्रक्रियाएं न्यायसंगत, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीकों से निपटेंगी।
रणधीर जायसवाल ने चिन्मय कृष्ण द्वारा गिरफ्तारी के बारे में कहा कि कानूनी प्रक्रियाएं चल रही हैं। भारत को उम्मीद है कि ये प्रक्रियाएं न्यायसंगत, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होंगी।
सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी), भारत सरकार ने 06.03.2026 को नई दिल्ली में…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…
इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…
भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…
नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…