वायरल न्यूज़

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 30 नवंबर 2024

जी.डी.पी. दर घटकर पांच दशमलव चार प्रतिशत होने की ख़बर अमर उजाला और नवभारत टाइम्‍स की पहली सुर्खी है। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- जी.डी.पी. ग्रोथ दो साल बाद इतनी नीचे पहुंची। अब भी सबसे तेज इकोनॉमी। अमर उजाला ने लिखा है- सुस्‍ती के बावजूद भारत दुनिया में दूसरी तिमाही में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था।

सम्‍भल मस्जिद मामले पर उत्‍तर प्रदेश सरकार को शांति और सद्भाव बनाए रखने का सर्वोच्‍च न्‍यायालय का निर्देश दैनिक भास्‍कर की पहली सुर्खी है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय के आदेश पर वीर अर्जुन की सुर्खी है- निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक। राजस्‍थान पत्रिका की हेडलाइन है- सर्वेक्षण रिपोर्ट को सीलबंद रखने का निर्देश।

दैनिक जागरण ने बांग्‍लादेश में हिन्‍दुओं पर हमले को पहली ख़बर बनाते हुए लिखा है- भारत चिंतित।

महाराष्‍ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर पंजाब केसरी ने लिखा है- महायुति की बैठक रद्द। नाराज शिंदे चले गए गांव। राष्‍ट्रीय सहारा ने कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान दिया है- सी.एम. पर फैसला एक दो दिन में।

दैनिक जागरण ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय द्वारा दिल्‍ली में पेड़ों की गिनती करने की जरूरत बताने को पहले पन्‍ने पर दिया है। अमर उजाला लिखता है -शीर्ष कोर्ट ने कहा- वृक्ष संरक्षण कानून सख्‍ती से लागू करें। वृक्ष अधिकारी के काम की निगरानी के लिए बने प्राधिकरण।

जनसत्‍ता ने बताया है- दिल्‍ली में पांच साल में इस बार का नवम्‍बर सबसे गर्म।

पंजाब केसरी के पहले पन्‍ने की ख़बर है- पाकिस्‍तान से छिन सकती है चैम्पियन्‍स ट्रॉफी। पत्र ने साथ ही लिखा है- पाकिस्‍तान नहीं जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम।

Editor

Recent Posts

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

2 घंटे ago

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…

2 घंटे ago

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को रूपांतरित करने के लिए शुरू की गई पीएम-सेतु योजना का एक वर्ष पूरा

पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…

2 घंटे ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…

2 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

8 घंटे ago