ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत, आईएनएस सतपुरा और आईएनएस सावित्री जहाज से पहुंचाई गई 50 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री कल यांगून में म्यांमा के अधिकारियों को सौंपी गई। म्यांमा में भारत के राजदूत अभय ठाकुर ने राहत सामग्री भेंट की। म्यांमा में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वायु सेना के 6 विमानों और नौसेना के 5 जहाजों के साथ भारत की पहली त्वरित सहायता यांगून, नेपीता और मांडले में पहुंचाई गई है।
भारतीय नौसेना के तीन और जहाज आईएनएस करमुख, आईएनएस घड़ियाल और एलसीयू-एस2 500 टन से अधिक अतिरिक्त राहत सामग्री लेकर यांगून के लिए रवाना हो चुके हैं। एक अन्य जेएएफ सी-130 विमान के भी आज लगभग 15 टन राहत सामग्री लेकर मांडले जाने की संभावना है।
इस बीच, म्यांमार में पिछले हफ्ते आए विनाशकारी 7.7 तीव्रता वाले भूकंप में मृतकों की संख्या दो हजार को पार कर गई है। म्यांमा की सेना ने बताया कि विनाशकारी भूकंप में अब तक 2,056 से अधिक लोगों की जान गई है जबकि 3,900 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 270 लोग अब भी लापता हैं। थाईलैंड, वियतनाम, लाओस और दक्षिण-पश्चिम चीन में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…
भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…
भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…