बिज़नेस

श्रीलंका को पीछे छोड़कर भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक देश

भारत, श्रीलंका को पीछे छोड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक देश बन गया है। भारतीय चाय बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश ने पिछले वर्ष 25 करोड़ 50 लाख किलोग्राम चाय का निर्यात किया। केन्या शीर्ष स्थान पर है।

भारत का चाय निर्यात 2024 में 10 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया और 2023 की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है।

भारत के असम, दार्जिलिंग और नीलगिरी की चाय सबसे बेहतरीन मानी जाती है। यहां काली चाय का निर्यात सबसे अधिक है।

भारत सरकार ने चाय की खेती करने वाले परिवारों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए कई पहल की हैं। इनमें 352 स्वयं सहायता समूह, 440 किसान उत्पादक संगठन और 17 किसान उत्पादक कंपनियों का गठन शामिल है।

उद्योगों को प्रोत्साहित करने और युवाओं को रोजगार प्रदान करने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा चाय क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मिनी चाय कारखाने भी स्थापित किए गए हैं।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

15 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

15 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

15 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

1 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

1 दिन ago