insamachar

आज की ताजा खबर

India has expanded its crude oil sourcing from 27 to 41 countries Petroleum Minister Hardeep Singh Puri.
भारत

भारत ने अपने कच्चे तेल की निर्भरता को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक किया: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के दौरान ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयासों के तहत भारत ने अपने कच्चे तेल की निर्भरता को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक कर दिया है। दक्षिण गुजरात में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक योजना ने संकट के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने पर पुरी ने कहा, रिफाइनरियों में एलपीजी के उत्‍पादन को अधिकतम करने के आदेश जारी किए गए और घरेलू उत्पादन में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 36 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन से बढकर 54 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन तक पहुंच गई है। पुरी ने उपभोक्ताओं को बढ़ती वैश्विक कीमतों से बचाने के लिए उठाए गए कदमों पर भी प्रकाश डाला।

एलपीजी की घरेलू उत्‍पादन क्षमता 36 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन से बढकर 54 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन तक पहुंच गई है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *