insamachar

आज की ताजा खबर

India has won the Under-19 Cricket World Cup title for a record sixth time.
खेल मुख्य समाचार

भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 क्रिकेट विश्‍व कप खिताब जीता

भारत ने रिकार्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। जिम्बाब्वे में हुए फाइनल में, भारत ने इंग्लैंड को सौ रन से हराया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में, इंग्लैंड की टीम 40 ओवर और 2 गेंद में 311 रन पर सिमट गई। ये, अंडर-19 विश्व कप फाइनल में अब तक की सबसे बड़े अंतर वाली जीत भी है। भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 175 रन की तूफानी पारी खेली। वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

वैभव सूर्यवंशी के 175 रन की पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद पर 15 चौके और 15 छक्‍कों के मदद से ताबडतोड 175 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान वैभव ने यूथ एकदिवसीय में सबसे तेज 71 गेंद पर 150 रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम किया। साथ ही वैभव का यह स्‍कोर किसी भी आईसीसी एकदिवसीय प्रतियोगिता के फाइनल मैच का सबसे बडा स्‍कोर है। कप्‍तान आयुष म्हात्रे ने वैभव का साथ निभाते हुए 53 रन का योगदान दिया। भारत ने तीसरी बार अंडर-19 विश्‍वकप में चार सौ से अधिक रन बनाने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने वर्ष 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीता था।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने विश्व कप जीतने पर टीम को बधाई दी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *