केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि भारत अब दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा वाहन निर्माता देश है। नितिन गडकरी ने यह बात नई दिल्ली में आयोजित चौथे अंतरराष्ट्रीय बी बी बी सम्मेलन और बायोएनेर्जी वैल्यू चेन एक्सपो को संबोधित करते हुए की।
उन्होंने बताया कि देश का ऑटोमोबाइल उद्योग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के वाहनों की मांग बढ़ रही है और साथ ही ऑटोमोबाइल के विकास के कारण जीवाश्म ईंधन की खपत भी बढ़ेगी।
उन्होंने आयात को कम करने और निर्यात को बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने यह भी बताया कि कृषि आर्थिक रूप से बहुत व्यवहार्य नहीं है, इसलिए देश की कृषि को आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाने का समाधान जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिना इसके, भारत आत्मनिर्भर देश नहीं बन सकता।
यह दो दिवसीय सम्मेलन देश के बायोमास संसाधनों का लाभ उठाने वाली तकनीकों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इस सम्मेलन में नौकरशाह, शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योगपति, शोधकर्ता और बायोएनेर्जी उद्योग के क्षेत्र विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से…
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…
निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…
भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…
आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…