क्वाड देशों ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमरीका ने 28 अप्रैल से दो मई तक हवाई के होनोलूलू में एशिया-प्रशांत सुरक्षा अध्ययन केंद्र में टेबलटॉप अभ्यास के लिए बैठक की। यह क्वाड हिन्द-प्रशांत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क आईपीएलएन की शुरूआत करने का एक अभ्यास था।
विदेश मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा कि आईपीएलएन एक पहल है जो क्वाड देशों को क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं के समय साथ मिलकर काम करने और अपने संसाधनों का इस्तेमाल कर तेजी से कुशलतापूर्वक मदद पहुंचाने के लिए है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि समुद्री क्षेत्र में जागरूकता- Maritime Domain Awareness के लिए हिन्द-प्रशांत सहभागिता के साथ, आईपीएलएन एक स्वतंत्र और खुले हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने के लिए क्वाड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और क्षेत्रीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने के महत्व को बताता है।
तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से…
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…
निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…
भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…
आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…