भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत वैश्विक भविष्‍य को आकार देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत वैश्विक भविष्‍य को आकार देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्‍होंने कहा कि देश सभी क्षेत्रों में एक अभूतपूर्व गति से आगे बढ रहा है। एक निजी मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित विश्‍व शिखर सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आकांक्षी भारत की चर्चा की।

आज भारत के पास और एडवांटेज है, जो इस सदी को भारत की सदी बनाने के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण है। यह एआई का दौर है, दुनिया का वर्तमान और भविष्‍य एआई से जुडा हुआ है, लेकिन भारत के पास डबल एआई पावर की एडवांटेज है। आपके मन में सवाल होगा कि दुनिया के पास एक ही एआई है कि ये मोदी के पास डबल एआई कहा से आ गई। दुनिया की नज़रों में एक ही एआई है वो है आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस लेकिन हमारे पास वो तो है ही दूसरी एआई है एस्पिरेशनल इंडिया।

कोविड-19, वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था, मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, जलवायु परिवर्तन और युद्ध जैसे मुद्दों का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक स्थितियां भी भारत को प्रभावित करती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के तीसरे कार्यकाल के सिर्फ 125 दिनों में 9 लाख करोड़ रुपये की लागत की ढांचागत परियोजनाओं की मंजूरी दी गई है और 15 नई वंदे भारत रेलगाडियों की शुरूआत की गई है।

125 डेज़ में गरीबों के लिए तीन करोड नए पक्‍के घरों को मंजूरी मिली है। युवाओं के लिए दो लाख करोड रुपए का पैकेज दिया है। 21 थाउजेंट करोड रुपए सीधे ट्रांस्‍फर किए हैं। हमने 70 साल से अधिक के बुर्जुगों के लिए पचास लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्‍यवस्‍था की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन 125 दिनों के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढकर सात सौ बिलियन डॉलर से अधिक हो चुका है।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

10 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

10 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

10 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

24 घंटे ago