बिज़नेस

भारत अगले तीन-चार वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले तीन-चार वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ – फिक्की की राष्ट्रीय समिति की कार्यकारी बैठक में पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार देश को एक विनिर्माण केंद्र बनाने, वैश्विक मूल्य श्रृंखला में शामिल करने और अधिक क्षमता केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों को दोहराते हुए, पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार तीन गुना अधिक गति लाने और तीन गुना अधिक प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीयूष गोयल ने कहा कि भारत का दो ट्रिलियन डॉलर का निर्यात लक्ष्य संभव है।

उन्होंने कहा कि वंचितों के लिए बुनियादी सुविधाओं में सुधार सरकार के एजेंडे में है। इस मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य देखभाल सेवा का विस्तार, नल से जल उपलब्ध कराना और अधिक पाइप वाले गैस कनेक्शन प्रदान किये जा रहे हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार आशा के अनुरूप सुधार के कार्य जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

पीयूष गोयल ने कहा कि देश जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है वह उद्योग जगत की आकांक्षाओं के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि सरकार अनुपालन बोझ को कम कर रही है।

Editor

Recent Posts

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप के बाद अफगानिस्तान को मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…

43 मिनट ago

सरकार ने घरेलू मांग पूरी करने के लिए पांच किलो के एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई

सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…

48 मिनट ago

एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…

1 घंटा ago

भारतीय ध्‍वज वाले एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…

1 घंटा ago