बिज़नेस

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स-GII 2024 में 133 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में भारत 39वें स्थान पर पहुंच गया

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स-जी.आई.आई 2024 में 133 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में भारत 39वें स्थान पर पहुंच गया है।

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स-जीआईआई रैंकिंग में भारत की बढ़त महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2015 में भारत 81वें स्थान पर था। जीआईआई 2024 में 133 अर्थव्यवस्थाओं के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन-डब्ल्यूआईपीओ के अनुसार, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, अमेरिका, सिंगापुर और ब्रिटेन दुनिया की सबसे नवीन अर्थव्यवस्थाएं हैं, जबकि चीन, तुर्की, भारत, वियतनाम और फिलीपींस पिछले दशक के सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले देश हैं। 2007 में एक बिजनेस स्कूल इनसीड और एक ब्रिटिश पत्रिका वर्ल्ड बिजनेस द्वारा शुरू किया गया ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स, वैश्विक नवाचार का एक व्यापक साधन है।

जी.आई.आई 2024 में इस उपलब्धि पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत मध्य और दक्षिणी एशिया क्षेत्र की 10 अर्थव्यवस्थाओं में भी पहले स्थान पर है। पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय उपलब्धियों का ज़‍िक्र करते हुए कहा कि भारत मध्य और दक्षिणी एशिया की 10 अर्थव्यवस्थाओं में पहले स्थान पर है और निम्न-मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में पहले स्थान पर है।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

40 मिनट ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

45 मिनट ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

46 मिनट ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

48 मिनट ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

53 मिनट ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

56 मिनट ago