insamachar

आज की ताजा खबर

illegal infiltration from Pakistan
भारत मुख्य समाचार

पाकिस्तान से जारी अवैध घुसपैठ पर भारत ने जताया कड़ा विरोध, उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी तलब

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान से जारी अवैध घुसपैठ को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारत ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में शुक्रवार को हुई घटना को लेकर पाकिस्तान के लगाए आरोपों को भी बेबुनियाद बताया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, तीन लोग पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसे थे। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उन्हें कई बार वापस लौटने की चेतावनी दी, लेकिन वे सीमा बाड़ की ओर बढ़ते रहे।

सुरक्षा के लिए खतरा पैदा होने पर बीएसएफ को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी। भारत ने कहा कि ऐसी घटनाएं पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही घुसपैठ और तस्करी को दर्शाती हैं। भारत ने पाकिस्तान से इन घटनाओं और नशीले पदार्थों की तस्करी की जांच करने और अपनी सीमा सुरक्षा बलों की भूमिका पर कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही, पाकिस्तान से अंतरराष्ट्रीय सीमा का सम्मान करने और अपनी तरफ से अवैध आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए भी कहा गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *