भारत

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने मलेशिया के निवेश, व्यापार और उद्योग उपमंत्री ल्यू चिन टोंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 18 मार्च 2025 को वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में मलेशिया के निवेश, व्यापार एवं उद्योग उप मंत्री ल्यू चिन टोंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान मलेशियाई राजनयिक और मलेशिया के निवेश, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय, मलेशिया तथा भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारतीय मानक ब्यूरो के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी उपस्थित थे।

मलेशिया आसियान के दस सदस्य देशों में से एक है और वर्ष 2025 के लिए आसियान का अध्यक्ष है। बैठक में आसियान भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की चल रही समीक्षा पर चर्चा की गई और दोनों पक्षों ने 2025 तक एआईटीआईजीए समीक्षा को इसके ठोस निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार मुद्दों, बाजार पहुंच मुद्दों, सेमीकंडक्टर उद्योग में सहयोग, सेवा क्षेत्र में सहयोग और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की विदेशी निर्माता प्रमाणन योजना (एफएमसीएस) से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों पक्षों ने उम्मीद जताई कि बैठक द्विपक्षीय व्यापार मुद्दों के समाधान में तेजी लाने और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने में मदद करेगी।

मलेशिया आसियान में भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जिसका 2023-24 के दौरान कुल व्यापार 20.02 बिलियन डॉलर रहा था, जो आसियान के साथ भारत के कुल व्यापार का लगभग 17% है।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

3 घंटे ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

3 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

3 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

15 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

16 घंटे ago