भारत

भारत एनसीएक्स 2024 का आधिकारिक रूप से उद्घाटन

भारत की साइबर सुरक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल, “भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास (भारत एनसीएक्स 2024)” का राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) के सहयोग से आयोजित एक उच्च-स्तरीय समारोह में आज उद्घाटन किया गया । 12 दिवसीय यह अभ्यास भारत के साइबर सुरक्षा पेशेवरों और दिग्गजों को उन्नत साइबर सुरक्षा, घटनाओं की प्रतिक्रिया संबंधी क्षमताओं और रणनीतिक निर्णय लेने के साथ उभरते खतरों से निपटने के लिए तैयार करने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक, लेफ्टिनेंट जनरल एमयू नायर, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम (सेवानिवृत्त) ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, “भारत एनसीएक्स 2024 हमारे देश के साइबर रक्षकों और दिग्गजों को इस क्षेत्र से जुड़े जटिल खतरों को कम करने के कौशल से दक्ष करता है। यह पहल तकनीकी अभ्यास से लेकर रणनीतिक निर्णय लेने तक सभी स्तरों पर संकटों का प्रबंधन करने के लिए हमारी तैयारी सुनिश्चित करती है।”

आरआरयू के कुलपति प्रो. (डॉ.) बिमल एन. पटेल ने अपने मुख्य भाषण में साइबर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के एकीकरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “यह अभ्यास न केवल तकनीकी कौशल को मजबूत करता है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर साइबर संकटों से निपटने के लिए शीर्ष नेतृत्व को तैयार भी करता है।”

भारत एनसीएक्स 2024 की मुख्य विशेषताएं: इस अभ्यास में साइबर रक्षा और घटना प्रतिक्रिया पर गहन प्रशिक्षण, आईटी और ओटी सिस्टम पर साइबर हमलों के खतरों से निपटने में सक्षम होने के साथ सरकार और उद्योग के हितधारकों के लिए सहयोगी प्लेटफॉर्म शामिल हैं। रणनीतिक निर्णय लेने का अभ्यास राष्ट्रीय स्तर के साइबर संकट में निर्णय लेने के लिए सभी क्षेत्रों के वरिष्ठ प्रबंधन को एक साथ लाएगा, जिससे रणनीतिक कौशल के साथ दबावपूर्ण स्थितियों का सामने करने संबंधी उनकी क्षमता बढ़ेगी। सीआईएसओ के कॉन्क्लेव में सरकार, सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी अपने-अपने विचार साझा करेंगे, पैनल चर्चा में भाग लेंगे और साइबर सुरक्षा में नवीनतम रुझानों और सरकारी पहलों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, भारत साइबर सुरक्षा स्टार्टअप प्रदर्शनी में भारतीय स्टार्टअप के नवाचारों के बारे में जानकारी दी जाएगी जो देश के साइबर सुरक्षा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में उनकी भूमिका को रेखांकित करेंगे।

यह कार्यक्रम 18 नवंबर से 29 नवंबर, 2024 तक चलेगा , जिसका समापन साइबर सुरक्षा में हासिल अऩुभव को समग्र बनाने और सर्वोत्तम विधियों को आत्मसात करने के लिए एक व्यापक चर्चा के साथ होगा।

Editor

Recent Posts

भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का स्टॉक

भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का…

31 मिनट ago

अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी

अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी हैं।…

51 मिनट ago

केंद्र ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम के अंतर्गत आवेदनों पर निर्णय लेने के लिए दो और अधिकार प्राप्त समितियों का गठन किया

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम – सीएए के तहत भारतीय नागरिकता…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्रालय ने ALH Mk-II (MR) और VL-SHTIL मिसाइलों के लिए 5,083 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने 3 मार्च, 2026 को भारतीय तटरक्षक बल के लिए छह उन्नत हल्के…

1 घंटा ago

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच, एयर इंडिया की पहली उड़ान आज दुबई से नई दिल्ली पहुंची

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच, एयर इंडिया की पहली उड़ान आज दुबई से…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने “आर्थिक विकास बरकरार रखने और मजबूत करने” के विषय पर बजट के बाद आयोजित वेबिनार को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बजट वेबिनार श्रृंखला के द्वितीय सत्र को संबोधित किया जिसका…

4 घंटे ago