भारत

भारत ने न्यूयॉर्क में प्रारंभ हुए UNCSW के 69वें सत्र में भागीदारी की

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में भारत सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने महिलाओं की स्थिति पर आयोग के 69वें सत्र में भाग लिया। इस सत्र का शुभारंभ 10 मार्च 2025 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुआ।

अन्नपूर्णा देवी ने कल अमेरिका के न्यूयॉर्क में मंत्रिस्तरीय फोरम में भारत की ओर से अपना राष्ट्रीय वक्तव्य दिया। उन्होंने लैंगिक समानता पर भारत की प्रगति का उल्‍लेख करते हुए कहा कि भारत ने जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए परिवर्तनकारी ‘संपूर्ण-सरकार’ और ‘संपूर्ण-समाज दृष्टिकोण’ के साथ उनसे जुड़ी चिंता के 12 महत्वपूर्ण क्षेत्रों को संबोधित किया है।

उन्होंने प्रमुख योजनाओं के परिवर्तनकारी प्रभावों का भी उल्‍लेख किया, जिन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा आर्थिक अवसरों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने भारत सरकार की निरंतर रूप से जारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्‍मेलन में लैंगिक समानता और महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय स्‍तर पर प्राथमिकता वाले विषय-सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान देने के उद्देश्य से बीजिंग प्लेटफॉर्म फॉर एक्शन के कार्यान्वयन के लिए पुनः प्रतिबद्धता, संसाधन उपलब्ध कराना और इसमें तेजी लाने पर चर्चा की गई।

मजबूत कार्यान्वयन और पहुंच की आवश्यकता पर बल देते हुए मंत्री महोदया ने यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार के संकल्प को दोहराया कि प्रत्येक महिला और लड़की को उनके अधिकारों तक पहुंच सुनिश्चित हो।

मंत्री महोदया ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का कल्याण हमारे देश की प्रगति का मूल है। बहुआयामी दृष्टिकोण के माध्यम से, हम एक ऐसे भविष्य की दिशा में कार्य कर रहे हैं जहां हर महिला सशक्त हो और हर बच्चे का पालन-पोषण सुरक्षित और सहायक वातावरण में हो।

इस सत्र में सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों, अंतर-सरकारी संगठनों, निजी क्षेत्र, हितधारकों, शिक्षाविदों, नागरिक समाज, महिला समूहों और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों की व्‍यापक स्‍तर पर भागीदारी रही।

सीएसडब्ल्यू के 69वें सत्र में उन्‍होंने लैंगिक समानता और सामाजिक कल्याण पर सहयोग को मजबूत करने के लिए मेलरोज़ कार्मिंटी (सिएरा लियोन), सोडिक एस सफोएव (उजबेकिस्तान), डॉ. विंध्या पर्साड (गुयाना) और एंटोनिया ओरेलाना ग्वारेलो (चिली) सहित प्रमुख नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भाग लिया।

सीएसडब्ल्यू एक प्रमुख वैश्विक अंतर-सरकारी निकाय है और यह लैंगिक समानता, अधिकारों और महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से समर्पित है। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) के कार्यात्मक आयोग के एक सत्र का आयोजन 10 से 21 मार्च, 2025 तक किया जा रहा है।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

8 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

8 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

8 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

8 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

9 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

12 घंटे ago