भारत

भारत, कुल वन क्षेत्र के मामले में विश्व स्तर पर 9वें स्थान पर पहुंचा

भारत ने विश्‍व के कुल वन क्षेत्र में नौवें स्‍थान पर आकर वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इंडोनेशिया के बाली में खाद्य और कृषि संगठन से जारी वैश्विक वन संसाधन आकलन-2025 में यह जानकारी दर्ज की गई। पर्यावरण मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने कहा कि दसवें स्थान से नौवें स्‍थान पर आना एक बडी उपलब्धि है। यह प्रगति वन संरक्षण, वन्‍यीकरण और सामुदायिक प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की सफलता रेखांकित करती है। श्री यादव ने कहा कि वार्षिक वन क्षेत्र वृद्धि में विश्‍व में भारत का तीसरा स्‍थान बना हुआ है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की पहल – ‘एक पेड मां के नाम’ से पूरे देश को पौधारोपण की प्रेरणा मिल रही है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर शौचालय सुविधाओं और पार्किंग स्थलों के उन्नयन, रखरखाव एवं स्मार्ट निगरानी के लिए दिशानिर्देश जारी किए

राष्ट्रीय राजमार्गों पर नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते…

9 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए बर्लिन में कई उच्च स्तरीय बैठकें कीं

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को…

10 घंटे ago

इंडिगो ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के चार शहरों से उड़ानों के रद्द होने की अवधि बढ़ाई

एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के चार शहरों से…

10 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने आज बाकू में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज बाकू में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से…

10 घंटे ago

भारत-रूस द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास (इंद्र 2026) का समापन

भारतीय नौसेना और रशियन फेडरेशन नेवी (आरयूएफएन) के बीच आयोजित द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'इंद्र 2026'…

12 घंटे ago