देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह वर्ष 2014 के 35 गीगावाट की तुलना में पांच गुणा से अधिक बढ़कर 197 गीगावाट हो गई है। बड़े पनबिजली संयंत्र से उत्पादित बिजली इसके अतिरिक्त है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। मंत्रालय ने कहा कि भारत की नवीकरणीय ऊर्जा वृद्धि दर विश्व की सबसे तेज दरों में है। वर्तमान वर्ष में केन्द्रीय नवीकरणीय ऊर्जा कार्यान्वयन एजेंसियों ने पांच दशमलव छह गीगावाट जबकि राज्य एजेंसियों ने तीन दशमलव पांच गीगावाट बिजली खरीद के लिए निविदा आमंत्रित की हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…