भारत ने बहरीन में एशियाई युवा खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 18 रजत और 17 कांस्य सहित 48 पदक जीते। भारत को पहला पदक कुश्ती की कुराश स्पर्धा में खुशी ने कांस्य पदक जीतकर दिलाया। रंजना यादव ने पांच हजार मीटर पैदल चाल में रजत पदक के साथ एथलेटिक्स में पहला पदक जीता। लड़कियों की कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। प्रीतिस्मिता भोई ने 44 किलो भार वर्ग में क्लीन एंड जर्क में विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए देश का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। अंतिम दिन भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 15 पदक जीतकर प्रतियोगिता में शानदार समापन किया। इनमें चार स्वर्ण मुक्केबाजी में और तीन स्वर्ण कुश्ती में जीते। इसी के साथ भारत ने 2026 युवा ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…