भारत

खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों का भारत ने किया खंडन

भारत ने खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों का खंडन किया है। भारत ने कहा कि इस तरह के बयान कनाडा में अलगाववाद, उग्रवाद और हिंसा को मिल रहे राजनीतिक संरक्षण को उजागर करते हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कल नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से कहा कि इससे न केवल भारत और कनाडा के संबंधों पर असर पड़ेगा, बल्कि कनाडा में हिंसा और अपराध को भी बढ़ावा मिलेगा।

हरदीप सिंह ट्रूडो ने रविवार को टोरंटो में खालसा दिवस आयोजन को संबोधित किया था, जिसमें कईं खालिस्‍तानी समर्थक शामिल थे। प्रधानमंत्री ट्रूडो और कई अन्य नेताओं की उपस्थिति में इस आयोजन में खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए इसके अगले दिन भारत ने कनाडा के उप-उच्‍चायुक्‍त को बुलाकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

म्यांमार में रोजगार के नाम पर भारतीय नागरिकों से धोखाधड़ी के मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि तीन लोगों ने वापस भारत आने के लिए संपर्क किया है। इनमें से एक को स्‍वदेश लाया जा चुका है। उन्होंने म्यांमार में रोजगार के लिए आवेदन करने में सतर्क रहने की सलाह दोहराई।

Editor

Recent Posts

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…

5 घंटे ago

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम वांगचुक (एमवीसी) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…

5 घंटे ago

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…

6 घंटे ago

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…

6 घंटे ago

भारत और अमरीका ‘पैक्स सिलिका’ के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने और व्यापक आर्थिक तथा तकनीकी संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…

6 घंटे ago